Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सुकन्या समृद्धि योजना का कमजोर वर्ग पर सकारात्मक प्रभाव: डॉ० रूचि मूर्ति सिंह

विशेष संवाददाता 16-03-2024
IMG-20240316-WA0111.jpg

गाजीपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित गाजीपुर में सुकन्या समृद्धि योजना का कमजोर वर्ग पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर द्वारा किया गया है। यह कार्यशाला समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ० रूचि मूर्ति सिंह द्वारा उपरोक्त विषय पर की गई अल्पकालिक अनुभवजन्य अनुसंधान (व्यक्तिगत) के तहत संपन्न की गई।
शोध परियोजना के अंतर्गत शोध परिणामों को लेकर जानकारी दी गई। कार्यशाला दो सत्रों में संपन्न हुई जिसमें प्रथम सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि श्री दिनेश कुमार (अपर जिलाधिकारी) के साथ श्री चंद्रशेखर यादव (एएसडीएम सदर), श्री संजय कुमार सोनी (जिला प्रोबेशन अधिकारी) एवं युनीसेफ से सुश्री रिजवाना परवीन एवं प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफे० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार ( मुख्य नियंता) ने सुकन्या समृद्धि योजना पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र के दौरान प्रमुख अनुसंधान कर्ता डॉ० रूचि मूर्ति सिंह द्वारा अपने अनुसंधान के परिणामों से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए कहा गया कि गाजीपुर जैसे पिछड़े जनपद में सुकन्या समृद्धि योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस योजना से गाजीपुर जनपद की मुख्यतः कमजोर वर्ग की बालिकाएं एवं महिलाएं विशेष रूप से लाभान्वित व सशक्त हो रहीं हैं। उन्होंने इस योजना को इस पिछड़े हुए क्षेत्र के लिए नारी सशक्तिकरण के मार्ग में दीर्घकालिक कदम के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना की जनपद में प्रासंगिकता, प्रभावशीलता एवं कार्य क्षमता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में लगभग 120 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें प्राध्यापक , शोधार्थी, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बैंक, पोस्ट ऑफिस के विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी आदि सम्मिलित रहे। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा हितधारक के रूप में इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक विपुल कुमार सिंह एवं गाजीपुर जनपद में महिलाओं के प्रति अपराध को कम करने के क्षेत्र में विशेष कार्य संचालन हेतु दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ शिवानन्द राय व अमर उजाला के व्यूरो चीफ अंकुर शुक्ला को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया है।

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत
Next: लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान: 7 चरणों में होगा चुनाव, 4 जून को मतगणना

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.