Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय का हुआ उद्घाटन

विशेष संवाददाता 19-03-2024
img-20240319-wa01337428057577757174603.jpg

जमानिया। तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय का उद्घाटन मंगलवार को जिला जज संजय कुमार और अपर जिला जज प्रथम श्रीप्रकाश तिवारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होगा।
जिला जज संजय कुमार ने कहा कि न्याय को लोगों के घर तक पहुंचाने की मंशा से ग्राम न्यायालयों की स्थापना की गई है। त्वरित व सुलभ न्याय के लिए यदि जरूरत समझी जाएगी तो मोबाइल कोर्ट के माध्यम से संबंधित गांव विशेष में मौके पर सुनवाई की जा सकेगी। ग्राम न्यायालय के अपर न्यायाधीश जूनियर डिवीजन अमित कुमार ने कहा कि कोर्ट में दो साल तक की सजा वाले मुकदमे, बिजली चोरी, 125-सीआरपीसी, बाइक चालान, 25000 की धनराशि तक के सिविल केस आदि की सुनवाई की जाएगी। उद्घाटन के बाद जिला जज ने तहसील के विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला जज संजय कुमार‚ अपर जिला जज प्रथम श्रीप्रकाश तिवारी‚ एडिशनल जज संजय यादव व ग्राम न्यायालय के जज अमित यादव आदि का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक कुमार‚ अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह‚ सचिव अशोक कुमार सिंह‚ राम जी राम‚ उदय नारायण सिंह‚ घनश्याम कुशवाहा‚ बृजेश कुशवाहा‚ संजय यादव‚ सोहन यादव‚ मेराज हसन‚ बृजेश ओझा‚ राम रतन जायसवाल‚ रमेश चन्द्र राम‚ रमेश यादव आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: एससी,एसटी एक्ट के दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन पर कर सकते है आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर शिकायत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.