Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एसीएसटी एक्ट और रंगदारी मांगने के मामले मे दर्ज हुआ एफआईआर, तालाश में जुटी पुलिस

विशेष संवाददाता 06-04-2024
IMG_20240406_145717.jpg

गाजीपुर। बीते दिनों सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवांटी ग्राम सभा में तैनात रोजगार सेवक अशोक कुमार ने एसपी ओमवीर सिंह को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई थी।
रोजगार सेव तहरीर मे बताया था कि गांव के ही रहने वाले सुनील यादव व रामविलास यादव ने पच्चीस हजार रंगदारी मांगने लगे। मेरे द्वारा नहीं दिये जाने पर जान से मारने की धमकी देते चमारिया सियारिया बोलते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। जिसको लेकर पुलिस ने सदात थाना में एसीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी,गाली गलौज और रंगदारी जबरन वसूली में एफआईआर दर्ज कर अभियुक्तों की तालाश कर रही है।
दरअसल दर्ज एफआईआर मुताबिक बीते 4 मार्च को रोजगार सेवक अशोक कुमार मनरेगा मजदूरों के साथ अमृत सरोवर पर खुदाई करवा रहे थे। तभी गांव के ही सुनील यादव व रामविलास यादव आकर महिलाओं का वीडियो बनाने लगे। रोजगार सेवक ने बताया कि मेरे द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने पच्चीस हजार का रंगदारी मांगने लगे। कहे कि तुम बहुत लूट रहे हो । पच्चीस हजार रंगदारी देकर काम कराओ। मेरे द्वारा नहीं दिये जाने पर उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

घटना के पश्चात पीड़ित रोजगार सेवक के शिकायत पर खंड विकास अधिकारी सादात डॉ सरजीत सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर‌ बताया गया कि सुनील यादव व रामविलास यादव शासन के प्राथमिकता कार्य को बंद कराने कि कोशिश की जा रही है तथा उक्त लोगों द्वारा महिला मनरेगा मजदूरों का वीडियो बनाया जा रहा है। उक्त लोगों द्वारा रोजगार सेवक अशोक कुमार से रंगदारी मांगते हुए जातिसूचक शब्दों से गालियां दिया। बीडीओ ने कहा कि रोजगार सेवक अशोक कुमार के सारे  आरोप पुष्टित है। बीडीओ ने सादात थाना को निर्देशित भी किया था कि उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें। जिसको लेकर सदात थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है तथा सैदपुर सीओ शेखर सैंगर द्वारा जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: डीएम-एसपी ने किया मस्जिदों का भ्रमण
Next: कल मुख्तार अंसारी के कब्र पर श्रद्धांजलि देने आयेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.