Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की निकली भव्य शोभा यात्रा

विशेष संवाददाता 17-04-2024
img_20240417_222856412571536120689964.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम चक्काबांध स्थित रामजानकी मठ से प्रत्येक वर्ष की भांति रामनवमी के अवसर पर बुधवार को भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
शोभायात्रा में दो रथों पर भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न की निकाली गई भव्य झांकी   बडेसर मोड़ से स्टेशन बाजार की तरफ चली तो पुरुष व महिला श्रद्धालु पुष्प की वर्षा करने लगे तथा भव्य झांकी को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की काफी भीड़ जम गई। राम भक्त युवा डीजे की धुन पर नाचते गाते तथा प्रभु श्रीराम की गगन भेदी जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरा वातावरण राम भक्ति में सराबोर हो गया था।   जगह-जगह पर श्रद्धालु रामभक्तों का सेवा सत्कार करते रहे। यह शोभा यात्रा   बरुइन मोड़ होते हुए ग्राम बरुइन स्थित काली माता के मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद समाप्त हुआ। उक्त मौके पर विश्व हिंदू परिषद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अ०भा०क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाअध्यक्ष राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, मनीष सिंह, अभिमन्यु सिंह, अनिल, अमित, सुनील, सोनू, बंटी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: करंट के चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Next: हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना दान पेटी का ताला तोड़ा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.