Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करे अपना कार्य – डॉ सुजीत मिश्रा

विशेष संवाददाता 19-04-2024
IMG-20240419-WA0058.jpg

गाजीपुर। नियमित टीकाकरण के माइक्रो प्लान के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता तथा डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डा० विनय कुमार के नेतृत्व में मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रशिक्षण दिया गया ।
ब्लॉक मानीटर सोमनाथ सिंह और सुनील कुमार आशा द्वारा घर – घर सर्वे के दौरान की जाने वाली सावधानी जैसे शून्य से एक वर्ष के प्रत्येक बच्चे , गर्भवती महिलाओं और परिवार की संख्या आदि का कैसे सर्व करें और कैसे नियमित टीकाकरण माइक्रो प्लान के प्रपत्र एक दो और तीन पर एंट्री करें इसकी जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया गया , प्रशिक्षण के पूर्व आनलाइन प्री टेस्ट और प्रशिक्षण के उपरांत पोस्ट टेस्ट भी किया गया ।
डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय कुमार द्वारा बताया गया कि हम लोगों का जनपद गाजीपुर जापानी इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिला है इस कारण से हम लोगों को माइक्रो प्लान बनाते समय प्रत्येक बच्चे पर जे.ई टीका को जोड़ते हुए प्रत्येक बच्चे के पीछे 16 इंजेक्शन लोड की गणना हम करते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत मिश्रा ने एएनएम को संबोधित करते हुए कहा की कर्म ही हमारी पूजा है यदि प्रत्येक एएनएम प्रत्येक सप्ताह 20 बच्चों का टीका लगाने का लक्ष्य बना ले और उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए यदि पूरा कर दें तो इससे महान कार्य कोई हो नहीं सकता और हमारे जनपद का प्रत्येक बच्चा बाल्यावस्था में होने वाली जानलेवा बिमारियों से बच जायेगा ।

      प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह के अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय के अलावा एएनएम और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: गाजीपुर के अभिजीत पाण्डेय बने आईपीएस
Next: वाह रे! आखिर शिकायत के बाद भी किसके सह पर चल रहा अवैध अस्पताल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.