Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिलाधिकारी ने रोका वरिष्ठ कोषाधिकारी का वेतन

विशेष संवाददाता 03-05-2024
IMG-20240503-WA0129.jpg

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी की अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रीम आदेश तक वेतन वाधित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन, टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, उड़नदस्ता/वी0एसटी आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर, कन्ट्रोल, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/ कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, एम0सी0एम0सी0 कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत पूर्ण रहे यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होने बताया कि लगभग 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर दिब्यागंजन व्हील चेयर की व्यवस्था कर लिया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको भी चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रेर के साथ चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: डीएम का हस्तक्षेप पोखरी व भीटे पर भूमाफियाओं का नाम किया गया निरस्त
Next: बाप ने बेटे को पीट कर किया लहू लूहान हालत गंभीर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.