Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में आमरण अनशन पर बैठे हृदय रोग विभागाध्यक्ष के समर्थन मे उतरे छात्र

विशेष संवाददाता 23-05-2024
IMG-20240523-WA0088.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में आमरण अनशन पर बैठे हृदयरोग रोग विभागाध्यक्ष के समर्थन में जुलूस निकालकर आमजन को संदेश दिया।
ज्ञात हो कि बीएचयू के सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के नवीन भवन सुपर स्पेशियलिटी के चौथे तल पर हृदय रोगियों के लिए आवंटित बेड्स पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा डिजिटल लॉक लगा देने से हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। हृदय रोगियों के साथ चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किये जा रहे भेद भाव से खिन्न होकर हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ ओमशंकर बीते 11 मई से आमरण अनशन पर बैठ कर लॉक खोलवाने के लिए संघर्षरत है। उनके संघर्ष को आजतक बीएचयू प्रशासन नजर अंदाज कर रहा है। जुलूस निकाल रहे छात्रों ने कहा कि यह लड़ाई स्वास्थ्य कानून की लड़ाई है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य की गारंटी मिलनी चाहिए। बीएचयू में पूर्वान्चल व पड़ोसी राज्य बिहार सहित पूरे भारत से मरीज आते है तथा बीएचयू भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने को स्थापित किया है। ऐसे में बीएचयू चिकित्सा अधीक्षक की मनमानी नहीं चलने दिया जायेगा। हृदय रोग विभागाध्यक्ष का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। इसके लिए हम सभी लोग जनता के बीच जाकर इस संघर्ष की जानकारी देगें तथा जब तक हृदय रोगियों के साथ न्याय नहीं हो जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।  छात्रों ने मांग किया कि देश के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में पर्याप्त बेड़ की व्यवस्था किया जाय ताकि मरीजों को अन्यत्र कही भटकना न पड़े। जुलूस में सचिन सिंह यादव, निलेश यादव, विकास यादव, पिन्टू यादव, तरुन, अंकुर यादव, विकाश कुमार, आरिफ खान, सुजीत कुमार, सुमित कुमार आदि छात्र मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अफजाल अंसारी के गैंगस्टर मामले में आज की सुनवाई पूरी, कल पुनः होगी सुनवाई
Next: गाजीपुर आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.