Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

अपनी जनविरोधी नीतियों कारण देश के प्रत्येक कोने से चुनाव हारेगी भाजपा:अफजाल अंसारी

विशेष संवाददाता 31-05-2024
img_20240530_1344022765665438874267720.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजनीत के नाबालिग है। खुद विधायक का चुनाव हारकर दूसरे की कुंडली बता रहे है। उक्त बाते सपा सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने स्थानीय नगर स्थित एक निजी मैरेज लॉन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी जनविरोधी नीतियों कारण देश के प्रत्येक कोने से चुनाव हार रहे है। देश का युवा आज हताश व उदास है, महंगाई की चहुओर मार से जनता त्रस्त हो गयी है। यह चुनाव जनता खुद लड़ रही है।  अब जनता जर्नादन जाग गई है तथा अपना भला व बुरा समझ चुकी है। यह सरकार युवाओं की नौकरी समाप्त कर उन्हें कही का नहीं छोड़ा। इंडिया गठबन्धन की सरकार बनी तो युवाओं, बेरोजगारों व महिलाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाकर विकास की नव गाथा लिखा जायेगा। जिससे सभी का जीवन सुखमय हो सके। सांसद प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोग अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोक दिये है। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री तथा प्रदेश सहित प्रदेश के बाहर के नेता यहां आकर चक्रमण कर चुके है और मुख्यमंत्री चौराहे चौराहे घूम रहे है। लेकिन बेरोजगारी, महंगाई व परेशानी से जूझ रही गाजीपुर की जनता सब समझ चुकी है तथा अपना फैसला साइकिल का बटन दबाकर देगी। चार दिन के बाद सब स्थिति साफ हो जायेगी कि दिल्ली किसका होगा। इंडिया गठबंधन देश के प्रत्येक कोने से मजबूती के साथ जीत दर्ज कर रही है। इस जीत की स्थिति को देख भाजपा घबराकर अनाब सनाब बोल रही है। बनारस की सीट के बारे में उन्होंने कहा कि वहां की सीट का फैसला मां गंगा व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वयं करेंगे। उक्त मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, शिवमूरत यादव, रजनीकांत यादव, नगर अध्यक्ष सद्दाम खाँ, पासा खां, अनिल यादव, बबलू सिंह, राजन खां, रजनीश यादव, काशीनाथ यादव, सचिन वर्मा, प्रमोद यादव, गोलू खां, उमराव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: 2019 में मोदी की आंधी थी, 2024 में तूफान आने वाला है’, बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
Next: भीषण गर्मी से लोग परेशान, हीट स्ट्रोक से 7 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.