Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जखनिया विधानसभा आसपा के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का किया इजहार

विशेष संवाददाता 06-06-2024
IMG-20240606-WA0073.jpg

गाजीपुर।जखनिया लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं में हर्ष उल्लास रहा। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट उस समय हॉट सीट हो गई जब आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की एंट्री हुई। जिसके कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत किए और गाजीपुर के  कार्यकर्ता महीना दिन नगीना लोकसभा सीट पर आजाद के लिए प्रचार प्रसार किया। जिसका नतीजा यह रहा की चंद्रशेखर आजाद बीजेपी के प्रत्याशी ओम कुमार को 1 लाख इक्यावन हजार वोटो से हराने का कार्य किया। जिसकी खुशी में जखनिया विधानसभा अंतर्गत खतीबपुर  ग्राम सभा निवासी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव विनय सागर के आवास पर जिले के सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव विनय सागर ने कहा कि आज अपने आवास पर जीत की सभी कार्यकर्ताओं के साथ ख़ुशी मना रहे हैं। बहुत तेरो ने कहा कि यह लोग कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन अपने दम पर नगीना की जनता के भरोसे लोकसभा सीट जीतने का कार्य किया गया ।अब अपने समाज की लड़ाई और भी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा नगीना में प्रचार के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी हमारे कार्यकर्ता किसी तरह से हताश और निराश नहीं हुए नामांकन से लेकर मतगणना तक अपना कीमती समय दिए ।प्रचार प्रसार में अन्य जनपद से भी लोगों ने काफी सहयोग किया। जिसका उपहार आज नगीना सीट जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने यह दिखा दिया कि बिना किसी पार्टी व फंड के सहारे भी चुनाव जीता जा सकता है। इसके दौरान मंडल अध्यक्ष गोरखनाथ बौद्ध,जिला अध्यक्ष मनोज कुमार  एडवोकेट एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला की हालत गंभीर
Next: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये न्यायालय में पेश हुआ कुख्यात अंगद राय, आरोप हुआ सिद्ध

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.