Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नपा अध्यक्ष का मनमाना रवैया अंधेर नगरी चौपट राजा की कहानी को कर रहा सत्य साबित

विशेष संवाददाता 13-06-2024
IMG-20240612-WA0127.jpg

जमानिया। नगर पालिका अध्यक्ष के मनमाने रवैये से क्षुब्ध होकर निर्वाचित सभासदों ने बुधवार को विवश होकर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर उनके कार्य प्रणाली की जांच की मांग की।

इस संबंध में नगर पालिका क्षेत्र के मौजूदा 24 सभासदों में से 20 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव मनमाने ढंग से पास किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि नगर के वार्डो में कई हैंडपंप‚ स्ट्रट लाईट‚ सड़क आदि खराब अवस्था में पड़े हुए है। जिससे जनता परेशान है। जिस पर बोर्ड की बैठक बुलाकर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की बैठक न बुला कर नपा अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए अपने नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है। हम सभी को अंदेशा है कि उस पर प्रस्ताव लिख कर शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा। जो पूर्णतः नियम संगत नही है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष के इस कृत्य को अधिशासी अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर सभासद राधेश्याम राम‚ राहुल वर्मा‚ प्रमोद यादव‚ मनीष सिंह यादव‚ अहमद अली‚ सचिन वर्मा, राज चौधरी, मोहन गुप्ता, करीम, राकेश, रोहित शर्मा आदि सभासदगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर जेल पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी
Next: अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने DTU प्रशिक्षण हाल का फीता काटकर किया लोकार्पण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.