Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नपा चेयरमैन के मनमाने रवैये से अक्रोशित सभासदों ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

विशेष संवाददाता 13-06-2024
IMG-20240613-WA0154.jpg

गाजीपुर। नगर पालिका जमानियां अध्‍यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में सभासदों ने बताया कि नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष बिना बोर्ड की बैठक बुलाये, सभासदों और बिना प्रस्‍ताव के विकास कार्य करा रहे हैं। जो विधि सम्‍मत नही है। पत्रक में सभासदों ने अध्‍यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है।
सभासदों ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से कार्य कराया जा सकता है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद जमानिया अध्यक्ष द्वारा किए गए उक्त कार्य विधि विरुद्ध एवं नियमों के विपरीत है। यदि इस प्रकार का कोई पत्र जो बिना बोर्ड के प्रस्ताव के नवीन कार्य हेतु नगर पालिका परिषद जमानिया द्वारा भेजा जाए तो उसे तत्काल निरस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड के प्रस्ताव कराए सभासदों को गुमराह कर हस्ताक्षर अध्यक्ष ने अपने नाम से प्रार्थना पत्र पर प्रस्ताव करवा कर नवीन कार्य हेतु बनाकर शासन को भेज सकते हैं। पत्रक सौंपने वालों में अनिशा खातुन, रजनीकांत उपाध्‍याय, रजिया, शबाना खातुन, पूनम यादव, राधेश्‍याम राम, शमसुन निशा, रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, मनीष सिंह यादव, प्रमोद यादव, अहमद अली, माया देवी आदि लोग थे।

Post navigation

Previous: प्रतिष्ठित शोरुम बेबी लैंड में लगी भीषण आग, एक करोड़ की क्षति
Next: जेईई, नीट और सिविल परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराएगी योगी सरकार, आवेदन शुरु

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.