Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली धन्यवाद यात्रा

विशेष संवाददाता 13-06-2024
IMG-20240613-WA0101.jpg

जमानिया। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश के लिए स्थानीय विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार कि सुबह धन्यवाद यात्रा निकाली गई।
बता दे की कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद यात्रा दुरहिया मोड़ से जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में निकाली गई। जो तहसील मुख्यालय के पास रामलीला मैदान में जा कर सभा में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी पर जनता ने भरोसा दिखाया है। जनपद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी को भारी मतों से विजई बनाया। जिस कारण से जनता का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से धन्यवाद यात्रा निकाली गई है। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नसीम अख्तर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को अभूतपूर्व आशीर्वाद देते हुए भारी बहुमत से चुनाव जिताया है। इस समर्थन के लिए इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल से जनता को धन्यवाद देते हैं। एआईसीसी कोऑर्डिनेटर शमशाद अहमद कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा और जन समस्याओं के निदान के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करेगा। जिसके बाद कार्यकर्ता नारे लगाते हुए नगर पालिका परिषद प्रांगण में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।  इस अवसर पर चन्द्रिका सिंह‚ जनक कुशवाहा‚ विनोद सिंह‚ अरविन्द कुशवाहा‚ करूणानीधी राय‚ श्याम नारायण कुशवाहा‚ देवेन्द्र सिंह‚ गायत्री गुप्ता‚ संतोष गुप्ता‚ जावेद अहमद खं‚ अखिलेश यादव‚ रविकांत कुशवाहा‚ कुंदन खरवार‚ विजई बिन्द‚ बृजेश कुमार‚ जिसान जलाली‚ कमला यादव‚ माखन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पैरोल समाप्त होने के बाद विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल रवाना
Next: युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.