Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मृतक नीरज के परिजनों से मिला प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर उठाई जांच की मांग

विशेष संवाददाता 27-06-2024
IMG-20240626-WA0151.jpg

गाजीपुर । जंगीपुर बीते 17 जून की देर रात  हुई मृतक नीरज कुमार की मौत किस कारण हुई अभी तक रहस्यमय बना हुआ है! इसी मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार के दिन समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक नीरज कुमार के आवास पर पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित  किया उसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उस घटनास्थल का भी मुआयना किया जिस जगह पर नीरज कुमार की मौत हुई थी!प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए परिवार की हर तरह से मदद करने के लिए आश्वासन दिया वही प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर सीबीआई जाँच की माँग उठाया!बुधवार के दिन समाजवादी पार्टी  बाबा भीमराव वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती विधायक मृतक के आवास पर पहुंचकर मृतक के माता पिता और भाईयो से घटना के सम्बंध में बात किया! परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से कहा की मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं किया है उसकी हत्या हुई है और अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या का रूप दे रहीं हैं हम लोग सरकार से इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं!समाजवादी पार्टी बाबा भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस लापरवाह हो गई है हर मामले में पैसा लेकर मामले को दबाने का काम कर रही हैं!समाजवादी पार्टी सरकार से मांग करेंगे कि मृतक पीड़ित परिवार के बेटे की मौत हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा जल्द से जल्द करे और इसमे शामिल हत्यारों को गिरफ्तार करे!मिठाई लाल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मामले को विधानसभा में उठाएगी और इस घटना की सीबीआई जांच की मांग सहित मृतक के परिजनों को  दस लाख रूपए की आर्थिक मदद की मांग करती हैं!प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव, सदर विधायक जयकिशन साहू,पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व विधायक सिवगतुला अंसारी,मन्नू सिंह,राजेन्द्र यादव, दिवाकर राम, जमाल सिद्दीकी, कमलेश यादव,चंद्रभान गुप्ता,राजेश कश्यप,आदि लोग मौजूद रहे!

Post navigation

Previous: लेखपाल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next: कलयुगी भतीजे ने चाचा को मारी गोली मौके पर हुई मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.