Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भ्रष्ट कर्मचारियों पर विजिलेंस की कड़ी नजर हेल्पलाइन जारी, शिकायत पर तुरंत एक्शन

विशेष संवाददाता 03-07-2024
IMG-20240703-WA0216.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचारी अधिकारियों व कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। अब ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कहर बरपाने के लिए यूपी सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस डिपार्टमेंट) ने अपनी कमर कस ली है। जारी हुए शासनादेश के तहत सिर्फ एक सूचना पर ही टीम के लोग तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और त्वरित कार्रवाई भी करेंगे। इसके लिए विभाग ने ‘हेल्पलाइन नम्बर’ भी जारी कर दिया है। विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इसलिए हेल्पलाइन जारी किया गया है।
बताते चले कि यूपी सरकार विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने लिए अभियान शुरु कर दिया है। इसके लिए यूपी सर्तकता अधिष्ठान को भी एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी के तहत जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही एवं सोनभद्र के लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि यूपी के किसी भी विभाग में नियुक्त सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने या फिर अन्य प्रकार के भ्रष्टाचार फैलाने की शिकायत कोई भी आम नागरिक जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बरों पर दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही विभाग द्वारा त्वरित एक्शन लिया जायेगा। यदि शिकायत सत्य पाई गई तो सम्बंधित अधिकारी या फिर कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक यूपी सर्तकता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए यूपी सर्तकता मुख्यालय लखनऊ के हेल्पलाइन नम्बर-9454401866, यूपी सर्तकता मुख्यालय लखनऊ कंट्रोल रुम 0522-2304937 व पुलिस अधीक्षक सर्तकता अध्ष्ठिान, वाराणसी सेक्टर- 0542-2587138 व 9454401222 जारी किये गये है। उन्होंने बताया कि हमारा मिशन विभागीय भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। बिना रिश्वत लिये पारदर्शिता से पीड़ित का कार्य करना विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का नैतिक दायित्व है। जो भी कर्मचारी अपने नैतिक दायित्वों को भूलकर रिश्वतखोरी करेगा तो उसकी खैर नहीं है।

Post navigation

Previous: सांसद अफजाल अंसारी के मामले में हाईकोर्ट में बहस शुरु, आज होगी आगे की सुनवाई
Next: किशोर को लाठी से पिटाई करने का वीडियो वायरल का पुलिस ने लिया संज्ञान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.