Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे चिकित्सको की शत प्रतिशत रहे उपलब्धदता

विशेष संवाददाता 17-07-2024
IMG-20240717-WA0243.jpg

गाजीपुर। बाढ की स्थिति को देखते हुए बचाव व राहत कार्याे के प्रबन्धन के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं  जनपदस्तरीय अधिकारियों संग बुधवार को समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद मे बाढ प्रभावित होने वाले ग्रामो की जानकारी लेते हुए बचाव एवं राहत कार्याे के प्रबन्धन की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष को 24ग7 घण्टे संचालन का निर्देश दिया इसके साथ बाढ प्रभावित परिवारो को खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री हेतु प्रि-टेण्डरिंग की जानकारी ली। उन्होने नगरीय क्षेत्रो में नालो आदि की सफाई तथा जल भराव आदि की दशा में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में उन्होने तटबन्धो/बन्धो के कटान एवं दरार आदि को रोकने नहर नालो से खरपतवार, मलबो को हटाए जाने संबंधित कार्य, मार्ग मे आई दरारो, गढढो का भराव, डेनेज , सीवरेज से मलबे की निकासी, बाढ प्रभावित क्षेत्रो के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सा0स्वा0केन्द्रो मे पर्याप्त वांछित दवाईयो की उपलब्धता,सर्पदंश की घटनाएॅ बढने के कारण वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, जनपद में स्थापित बाढ चौकियों की 24 घण्टे क्रियाशीलता ,राहत एवं बचाव कार्याे हेतु नावो की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रो मे  मेडिकल टीम का गठन करते हुए क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहेंगे। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश किया कि बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सको की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।
बैठक मे बताया गया कि जनपद के सात तहसीलो यथा सैदपुर , जमानिया, सेवराई, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया एवं सदर मे  अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य ग्राम की जिसमे बाढ से स्थिति प्रभावित हो सकती है की जानकारी लेते हुए अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील ग्रामों मे राहत चौपाल के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाय । जनपद मे कुल 160 बाढ चौकियां बनाई गई है। बाढ के दौरान आपदा से निपटने के लिए 145 मझोली एंव 86 बड़ी नावो, 110 इन्जन वाली नाव, 27 गोताखोर, 357 नाविको को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 35 बाढ राहत केन्द्र, 44 शरणालयो  की स्थापना की गयी है तथा बचाव राहत कार्य हेतु 517 आपदा मित्रो को तैनात किया गया है। बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू/रा अम्रेश कुमार,  मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: एसपी ने दिए निर्देश फरियादियों को 10 दिन के अंदर मिलेगी समस्या की निस्तारण रिपोर्ट
Next: गाजीपुर के लाल शिवप्रताप सिंह का असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर हुआ चयन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.