Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प

विशेष संवाददाता 19-07-2024
Screenshot_20240719_004321_WhatsApp.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को वन कैडेट वन प्लांट वृक्षारोपण अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने आम का वृक्ष रोपित करके किया। इस अवसर पर डॉक्टर पाण्डेय ने छात्र – छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हर विद्यार्थी को न्यूनतम एक पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शहरों में रहने वाले लोग गमले में भी पौधरोपण कर सकते हैं। वैश्विक पर्यावरण और असंतुलन को रोकने के लिए वृक्षारोपण से बेहतर कोई कारगर उपाय नहीं है। इसी मनसा से प्रदेश सरकार भी अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। वहीं एनसीसी अधिकारी डॉक्टर रविशेखर सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से उन्हें बच्चों को वितरित करने के लिए और महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए पौध उपलब्ध कराए गए हैं। योजनाबद्ध तरीके से पौधों का रोपण कराया जा रहा है ।वृहद वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण महाविद्यालय की ओर से एनसीसी कैडेट के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

Post navigation

Previous: खेत में काम कर रहे पिता की भूख मिटाने निकले चार भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: शहीद को राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवन्त ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.