Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पौधा रोपित कर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विशेष संवाददाता 21-07-2024
IMG-20240721-WA0168.jpg

गाजीपुर।  ‘‘ एक पेड़ मॉ के नाम ‘‘ वृक्षारोपण अभियान- 2024 के अन्तर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने आवास परिसर में परिवार संग पौधारोपण कर जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौध लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसका ज्ञान हमें होना चाहिए। आप जहां भी जिस रूप में रहे़ं वृक्षारोपण करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रदेश में 36.50 करोड़ पौध रोपण के सापेक्ष 20 जुलाई को जनपद मे 41 लाख 80 हजार 152 पौध रोपण किया गया।इसी क्रम में सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज गांधी नगर में कालेज के  प्रबंध निदेशक हिमांशु राय के नेतृत्व में कालेज परिसर में पौरोपण किया गया। इस अवसर पर हिमांशु राय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्व पूर्ण अंग है।प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूर्वजों  की यादगार में पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर रामजी राय,मधुकर पांडेय,ओम प्रकाश शर्मा,राम अवध यादव ,मनोज यादव,काजल ,राजेश राय सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे। वहीं शहीद वीर अब्दुल हमीद नया प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र धामूपुर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचंद चौहान एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद नया प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी ड्रा अजय कुमार, फार्मासिस्ट रामसुरेश चौरसिया, ग्राम प्रधान सिकानू राम, लैब असिस्टेंट ललित कुमार, वार्ड ब्वाय अखिलेश, एएनएम अर्चना, स्टाफ नर्स प्रतियोगिता राय, सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिकेत चौहान, जेपी बौद्ध ,विश्वजीत बौद्ध ,हिमांशु मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: भाजपा महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय ने शिवपूजन बाबा का लिया आशीर्वाद
Next: फरार चल रहा पच्चीस हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त श्रीधर वर्मा गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.