Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आईजी पीयूष मोर्डिया के आदेश पर 24 घंटे के अंदर अराजक तत्‍वों से संगतमठ सादात को कराया गया मुक्‍त

विशेष संवाददाता 06-08-2024
IMG-20240805-WA0151.jpg

गाजीपुर। सादात कस्बे में उदासीन आश्रम बडा अखाड़ा प्रयागराज की एक शाखा संगत मठ आश्रम हैं, जिसके पूर्व महन्त स्व0 शांति दास के उत्तराधिकारी वर्तमान में महन्त अलख पुरूष दास जी है जो दिनांक 05.07.2024 को सादात स्थित अपने संगत आश्रम में ताला बन्द करके जौनपुर के आश्रम में गये हुए थे। दिनांक 07.07.2024 को महन्त अलख पुरूष दास जी को सूत्रो से ज्ञात हुआ कि सादात के रामशरण व उनके भाई रामजी, रामलाल पुत्रगण दुखंती तथा उनके अन्य परिजन व सहयोगियों द्वारा संगत मठ आश्रम का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया।उक्त सम्बन्ध में महन्त अलख पुरूष दास जी द्वारा दिनांक 02.08.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी से मिलकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए समस्या से अवगत कराया गया। प्रकरण की सम्बेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर से वार्ता कर विधिसम्मत कार्यवाही कराने एवं असमाजिक तत्वों को आश्रम से हटवाते हुए आश्रम के वास्तविक स्वामी को कब्जा दिलवाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर जनपद गाजीपुर की पुलिस द्वारा 24 घंटे के अन्दर जाॅच कर घटना सही पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मठ में ताला बन्द करने वाले असामाजिक तत्व रामशरण,रामजी,रामलाल व अन्य परिवारीजन अज्ञात के विरुद्ध थाना सादात पर मु0अ0स0-96/24धारा-329(3),329(4),305,115(2),352,351(3) भा0न्य0सं0 के अन्र्तगत पंजीकृत कराया गया। राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त असामाजिक तत्वों के कब्जे से आश्रम को मुक्त कराकर वास्तविक स्वामी महन्त अलख पुरूष दास जी को वापस दिलवाया गया। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसमम्त निरोधात्मक कार्यवाही की गयी हैं।

Post navigation

Previous: नंदगंज चीनी मिल को पुनः प्रारंभ करने के लिए डा. संगीता बलवंत ने की मांग
Next: गृहविज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की मान्यता मिलने से हर्ष

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.