Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गृहविज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की मान्यता मिलने से हर्ष

विशेष संवाददाता 06-08-2024
IMG-20240805-WA0170.jpg

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर गृहविज्ञान एवं परास्नातक स्तर पर समाजशास्त्र विषयों की संबद्धता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सत्र 2024-25 से प्राप्त हुई।महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव ने संस्था में स्वयं उपस्थित होकर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.एन.सिंह को संबद्धता आदेश की प्रति उपलब्ध कराया और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर संबद्धता की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय को प्राप्त दो नवीन विषय छात्र छात्राओं में बेहद लोकप्रिय रहे हैं क्षेत्र के एक मात्र
अशासकीय महाविद्यालय में इस विषय के पठन पाठन से शिक्षार्थियों को सहूलियत होगी एवं उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा।शिक्षकों की बेहद प्रतिभाशाली टीम पूरे मनोयोग से छात्रों के मार्गदर्शन हेतु तत्पर और समाज और देश के लिए अपना अधिकतम योगदान सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी।
इसी क्रम में नवीन संबद्धता प्राप्त विषयों में प्रवेश हेतु आवश्यक बैठक हुई जिसमें उप प्रबंधक रविंद्र नाथ यादव महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री महाविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो.अरुण कुमार प्रवेश प्रभारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह डॉ.अरुण कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र डां राकेश कुमार सिंह पटल सहायक इंद्रभान सिंह,अमित कुमार सिंह आदि ने सम्यक विचारोपरांत प्रवेश हेतु वर्तमान सत्र में प्रवेश पर सहमति बनी।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Post navigation

Previous: आईजी पीयूष मोर्डिया के आदेश पर 24 घंटे के अंदर अराजक तत्‍वों से संगतमठ सादात को कराया गया मुक्‍त
Next: एम.ए.समाजशास्त्र एवं बी.ए.गृहविज्ञान विषयों में प्रवेश शुरू

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.