Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भारत मां के जयकारों के बीच निकाली गई तिरंगा रैली

विशेष संवाददाता 14-08-2024
20240814_0928035461454533740870230.jpg

जमानियां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह स्थानीय बीआरसी परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वही जगह-जगह भव्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । जिसमें स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल, एस एस देव पब्लिक स्कूल, सन साइन स्कूल,सेंट मेरी स्कूल,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्राएं अनेकों रंग बिरंगे परिधानों में सजधज कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ क्षेत्र के सभी विद्यालयों के टीचर, विकास खंड के सभी कर्मी तथा नगर पालिका परिषद के सभी कर्मी हाथों में तिरंगा झंडा लिए यात्रा में शामिल होकर साथ साथ चल रहे थे।उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में देश की आजादी के वर्षगांठ का जश्न धूमधाम के साथ मानने के लिए एवं लोगों में जागरूकता लाने के लिए तिरंगा यात्रा रैली निकाली जा रही है। इसी मौके पर बुधवार को तहसील प्रशासन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे बीआरसी परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। जिसमें एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सेंट्रल पब्लिक, सेंट मरीज कांवेट स्कूल के बच्चे भी हाथों में तिरंगा थामे पूरे जोश के साथ चल रहे थे। इसके अलावा उपजिला मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे बैंड के साथ आगे चल रहे थे। पूरी यात्रा देशभक्ति के तरानों से गूंज रही थी।  तिरंगा यात्रा रैली नगर कस्बा बाजार होते दुरहिया मोड़ से एन एच 24 होते पांडेय मोड़ के सड़क रास्ते वापस बीआरसी पहुंच कर समापन किया गया। इस दौरान उपजिला मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए। कहा की आजादी के लिए हजारों देश भक्त खून बहाया। तब जाकर हिंदुस्तान को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि इस लिए तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन वीर शहीदों को नमन करने का सुनहरा अवसर हमसब को मिला है। कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में आम जनमानस को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल देश भक्ति में डूबा नजर आया। सरकारी कर्मचारियों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा पूरे नगर कस्बा में तिरंगा यात्रा उत्सव मनाया गया।

Post navigation

Previous: इंसानियत की मिसाल बने सुभाष पासी, ड्राइवर के शव को मुंबई से भेजवाया जौनपुर
Next: सीएम के संभावित आगमन को लेकर डीआईजी ने किया निरीक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.