Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती

विशेष संवाददाता 20-08-2024
IMG-20240820-WA0092.jpg

गाजीपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया।
सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि देश के सबसे युवा, विकसित सोच और आधुनिक विचारों के धनी आदरणीय राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई में हुआ था, उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है , आज का दिन अनेकता में एकता का दिन है , सभी धर्मों के भारतीयों के बीच राष्ट्रीय एकता, शांति, सहानुभूति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए यह खास दिवस आज 20 अगस्त के दिन राजीव गांधी के जयंती के दिन मनाया जाता है।
वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि आज ही के दिन आधुनिक भारत के शिल्पकार, शिक्षा और प्रौद्योगिकी में सुधार की पहल को लागूकरने वाले आदरणीय पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश सेवा में प्राणों की आहुति देकर अमर हो गए, आज उनकी जयंती पर हम सभी का उनको नमन है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने और लोगों को राष्ट्रीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करने हेतु सद्भावना दिवस की स्थापना की गई। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने भी उक्त अवसर पर अपने विचार रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह हामिद अली महबूब निशा सतीश उपाध्याय आशुतोष गुप्ता राजेश गुप्ता विनोद सिंह शबीहूल हसन शंभू कुशवाहा अयूब अंसारी सीमा विश्वकर्मा आलोक यादव इस्लाम मास्टर मिंटू खान गायत्री गुप्ता महेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर, एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Next: राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो जुआरियों को पकड़ा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.