Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

तकनीक के क्षेत्र में भी सर्वोत्कृष्ठ है हमारा भारत, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन

विशेष संवाददाता 23-08-2024
IMG-20240823-WA0163.jpg

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत सरकार एवं एनसीसी यूपी बटालियन 91 के कमान अधिकारी कर्नल पीके मिश्रा के आदेशानुसार महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस एन सिंह के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी ) एवं विज्ञान संकाय के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” का आयोजन किया गया। जिसमे सभी एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 एस एन सिंह ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रोफेसर अरुण कुमार ने उपस्थित समस्त कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” एक प्रेरणादायक नारा है जो विज्ञान और अनुसंधान के महत्व को दर्शाता है। विज्ञान और अनुसंधान मानवता की प्रगति के प्रमुख स्तंभ हैं। इन दोनों के माध्यम से हम नई-नई तकनीकों, चिकित्सा उपचारों, और नये ज्ञान की खोज करते हैं जो हमारे जीवन को बेहतर बना सकते हैं। विज्ञान ने प्राकृतिक घटनाओं को समझने, समस्याओं का समाधान खोजने, और नई तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भारत विभिन्न क्षेत्रों के साथ- साथ अंतरिक्ष में भी निरंतर उन्नति कर रहा है और इस प्रगति में हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी ने एनसीसी कैडेट्स को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक जैसे विक्रम साराभाई, सतीश धवन इत्यादि के योगदान के बारे में बताया साथ ही उन्होंने अपने सभी कैडेट्स को रक्षा के क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल किस स्वरूप में किया जाना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी दी। वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तकनीक केवल मदद ही नही अपितु सशक्ति का साधन साबित हो रही है। भारत ने सदैव विश्व को सर्वश्रेष्ठ दिया है और निरंतर बेहतर देने की ओर अग्रसर है। विक्रम साराभाई और सतीश धवन, दोनों ही भारत के दो अनमोल रत्न थे जिन्होंने देश को विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति दिलाने व भारत के इतिहास में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। तत्पश्चात, भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार ने कैडेट्स व छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान और अनुसंधान का योगदान केवल तकनीकी या चिकित्सा क्षेत्र तक सीमित नहीं है; यह शिक्षा, सामाजिक विकास, और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न पहलुओं को भी प्रभावित करता है। उदाहरण के लिए, क्लाइमेट चेंज की समझ और उसके प्रभावों की जांच अनुसंधान के माध्यम से ही संभव हो पाई है, जिससे पर्यावरणीय नीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिली है। उन्होंने पीपीटी (चल चित्र के माध्यम से) चन्द्रयान मिशन की संपूर्ण पृष्ठभूमि दिखाई। जिसको समस्त सभागार ने खूब सराहा व एनिमेशन के द्वारा दिखाई गई तस्वीरें गर्व की अनुभूति कराने में कारगर साबित हुई।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 अभिषेक तिवारी ने किया। साथ ही उन्होंने समस्त सभागार व छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि चांद को छूकर जीवन को छूना, निःसंदेह ही स्वर्णिम युग की ओर भारत अग्रसर है और क्योंकि भारत वसुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत में विश्वास रखता है अतः यह उपलब्धि केवल देश के लिए ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व के लिए गौरव का विषय है। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स विजय ,अभिषेक ,राजू,
अनिवेश, महजबीन, ज्योति, तान्या, नेहा समेत समस्त एनसीसी कैडेट्स एवं विज्ञान संकाय के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: हरिन्द्र नाथ चट्टोपाध्याय के साहित्य ने भारतीय पुनर्जागरण काल और आधुनिक भारत के मध्य एक सेतु का कार्य किया: राकेश वर्मा
Next: जबरन जमीन का बैनामा कराने के मामले में अब्बास अंसारी समेत तीन लोगों को मिली हाईकोर्ट से जमानत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.