Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने के लिए किसान मजदूरों ने उठाई मांग

विशेष संवाददाता 28-08-2024
img-20240828-wa01114150422514115891972.jpg

जमानिया । अखिल भारतीय किसान महासभा भाकपा(माले) के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर हजारों की संख्या जुटे किसान मजदूरों ने हुंकार भरी और घरेलू बिजली 300 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग उठाई।
सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली पंजाब देश के संपन्न प्रदेश हैं  वहां 200/300 यूनिट बिजली फ्री है। पूर्वांचल और गाज़ीपुर सबसे पिछड़े इलाके हैं। यहां दलितों गरीबों के पास नियमित आमदनी का कोई जरिया नहीं है । महंगाई के इस दौर में गरीबों को घर परिवार चलाना मुश्किल है। वे हजारों हजार बिजली बिल देने की स्थिति में नहीं हैं। अगर अपने मित्रों का मोदी सरकार 16 हजार करोड़ रुपए माफ़ कर सकती है तो गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ होना चाहिए । उन्होंने कहा कि  बड़े पैमाने पर फर्जी बिल भेजे जा रहे हैं । समुचित बिजली नहीं मिलती। जर्जर तार टूटते रहते हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इस पर विभाग ध्यान नहीं देगा तो आगामी 23 सितम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। सभा को भाकपा ( माले) के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा, किसान महासभा के जिला सचिव सत्येंद्र प्रजापति किसान नेता राम प्रवेश , वरिष्ठ किसान नेता सेराज खान, विजई वनवासी, पांच रतन, कपिल मुनि, गहमर के मन्नू यादव, अनिल राम ऐपवा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती बिंद श्याम प्यारी आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद जुलूस के रुप में नारा लगाते हुए बिंद मोड़ से होते हुए सभी लोग अधिशासी अभियन्ता कार्यालय पहुंचे। वहां माले जिला सचिव शशि कांत कुशवाहा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित तीन सूत्रीय और स्थानीय गांव गांव से जुड़े समस्याओं का 8 सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अभियन्ता को सौंपा और समस्याओं को तत्काल हल करने और गरीबों का काटने पर रोक लगाने की मांग की। अधिशासी अभियन्ता ने समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Post navigation

Previous: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सोशल लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन
Next: कमला क्लब कानपुर में एक सितंबर से होगा अंडर 19 पुरुष वर्ग का फाइनल क्रिकेट ट्रायल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.