Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर किया सीजर तड़प – तड़प के हुई प्रसुता की मौत

विशेष संवाददाता 11-09-2024
khabarimg

परिजनो का आरोप सुविधा के अभाव में हुआ ऑपरेशन, महिला की हुई मौत।

लगातार पत्रकारों के द्वारा सीएमओ से कि जा रही थी शिकायत, उसके बाद भी नहीं उठाया गया कोई ठोस कदम।

शादियाबाद/गाजीपुर:- जिले में फर्जी अस्पताल दिन पर दिन फल फूल रहे हैं,जिसके वजह से आए दिन बच्चों सहित प्रसूता की मौत हो जा रही है। मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा के द्वारा सीज और मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। क्या इसके पहले इन हॉस्पिटलों पर उनकी नजर नहीं पड़ती है ,जनपद में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो दिल को झकझोर कर रख दिया है। थाना शादियाबाद स्थित अनुष्का नेत्र क्लिनिक के बगल में एमडी हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। जहां पर बीते दिन पूर्व रविवार को एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर भर्ती कराया गया जहां पर सीजर से महिला ने बच्ची को जन्म दिया उसके बाद स्थिति बिगड़ गई। महिला के पति ने बताया कि अपनी पत्नी का डिलीवरी के लिए एमडी अस्पताल शादियाबाद में ले गया। जहां नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर भर्ती कराया उसके बाद डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा ऑपरेशन से मेरी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया उसके बाद ही मेरी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। मैं अस्पताल संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव , मनीषा यादव, को कहा की रेफर कर दीजिए लेकीन नहीं किए। फिर सुबह में और ज्यादा हालत बिगड़ी तो अपने परिचित ,धीरज अस्पताल वाराणसी के लिए रेफर किया।
डॉक्टर के सहयोगी गोलू यादव वाराणसी अस्पताल लेकर जा रहा था जैसे ही परेवा नहर पर पहुंचा तो रास्ते में ही मौत हो गई। जिसकी शिकायत थाना शादियाबाद में तहरीर के माध्यम से की गई है। सूचना पाकर सीएमओ देश दीपक ने नोडल अधिकारी शिशिर शैलेश को मौके पर भेजो तो अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि हिंदी अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है,की एमडी अस्पताल में कंचन भारती पत्नि प्रभाकर की मौत हो गई है। जिसके स्पष्टीकरण दो दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में आकर दे अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Post navigation

Previous: अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों को दिगई फाइलेरिया की दवा
Next: सोनू होटल एण्ड कैफे पर पड़ा छापा आपत्तिजनक स्थित में मिले युवक और युवती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.