Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राधा अष्टमी के अवसर पर धूम-धाम मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव

विशेष संवाददाता 12-09-2024
img-20240911-wa02522881624930942647625.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बेटावर कला में बुधवार को राधा अष्टमी के अवसर पर अरुण बेला में वृषभान दुलारी राधा रानी का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया।
राधा अष्टमी पर पंचामृत अभिषेक के साथ ही नवीन पीत पोशाक धारण कराकर विशेष पालना झांकी सजाई गई और राधा रानी के चरणों में अपना माथा टेकने व दर्शन करने के लिए भक्तों की काफी भीड़ जुटी रही। पंजीरी, लड्डू, मावे की बर्फी का भोग लगाया गया। राधा रानी के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम संयोजक रामभरोसे रसिया ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर बीस वर्षो से विशेष झांकी निकाली जाती है तथा भक्त दर्शन पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करते है। उक्त मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सोनू चतुर्वेदी, भवेश राय, रामचन्द्र राय, सुभाष, चन्द्रशेखर, ओमप्रकाश, अंकित यादव, मनसुख रसिया, विवेक कुमार, गोलू गोंड़, अंजू यादव, सुनील कुमार, अजीत कुमार, सुरेन्द्र सिंह, रोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पुलिस के लिए चुनौती बने चोर, महिला सुरक्षा के लिए बने पिंक बुथ को बनाया निशाना
Next: जिला समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालय में पढाते मिले प्राइवेट शिक्षक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.