Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मामूली सी बात पर रेलवे का बड़ा अधिकारी बताते हुवे बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी कर युवक ने किया हंगामा,लगाया लम्बा जाम

विशेष संवाददाता 11-09-2024
IMG-20240911-WA0267.jpg

गाजीपुर। दुल्लहपुर मेन मार्केट स्टेशन रोड पर दो लोगों में जम के हुई बहस के बाद जबरियन चार वाहन सवार युवके नें दो पहिया वाहन सवार युवक को गाड़ी पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा लेकिन मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद बढ़ती भीड़ को देखकर चार पहिया वाहन के ड्राइवर ने बाईक की चाभी छीन ली और लेकर चला गया ।
मौजूद दो पहिया वाहन चालक देंवा निवासी ने बताया कि मैं मार्केट में सब्जी लेने के लिए आया था और मेरे आगे एक फोर व्हीलर गाड़ी यूपी 54ए०एस० 8097 जा रही थी की ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिया गया मैं रोकने का प्रयास किया लेकिन दूरी कम और अचानक ब्रेक वजह से बाइक धीरे से जाकर पीछे के डंपर में सट गई और गाड़ी का डंपर एक तरफ का नट बोल्ट खुला हुआ था दूसरे तरफ का एक बोल्ट लगा हुआ था जो टूट कर नीचे गिर गया बस इसी बात को लेकर यह हमें जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाकर रिपेयर के लिए अपने बताए पते पर ले जाने का प्रयास कर रहे थे मैं लाख मन्नत-विनती किया की मेरी गलती नहीं है लेकिन यह अपने आप को रेलवे का बड़ा अधिकारी बताते हुए अपनी धौज जमा रहे है कि मेरी और मेरे लोगों की पहचान थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक और रेलवे स्टेशन से लेकर मडुवाडीह तक के हर छोटे बड़े अधिकारी से पकड़ है मैं और मेरा परिवार रेलवे का बड़ा अधिकारी हैं गड़ी नहीं जाएगी,मरूँगा और पैसा भी लूँगा बगैर छतिपूर्ति के तुम्हें 1 इंच नहीं आगे जाने दूंगा ,जब लोगों ने कहा कि आप खुद नशे में धूत हैं और गलती आपकी है तो बढ़ती भीड़ को देखते हुए युवक ने बाइक की चाबी छीनी और लेकर चला गया बाइक सवारी के 112 नंबर डायल किया ,आस-तिराहे तक पुलिस ढूढा लेकिन कोई मदद नहीं मिली ।वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष के०पी० सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी किसी के तरफ से न तहरीर हैं नाही कोई सूचना यदि इस तरह की कोई तहरीर मिलती है तो जाँच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Post navigation

Previous: ट्रेन के चपेट में आने से युवक का पैर कटा
Next: मामूली सी बात पर रेलवे का बड़ा अधिकारी बताते हुवे बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी कर युवक ने किया हंगामा,लगाया लम्बा जाम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.