Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

तथाकथित पत्रकारों के द्वारा वसूली के खिलाफ जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्रकार एसोसिएशन द्वारा दिया गया पत्रक

विशेष संवाददाता 12-09-2024
IMG-20240912-WA0181.jpg

गाजीपुर । गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के समस्त पत्रकारगण पत्रकारिता को छवि खराब करने वाले तथाकथित पत्रकारों के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मुलाकात की गई जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संज्ञान में लगातार इस तरह की बात आ रही है कि अपने को पत्रकार कहने वाले लोग सरकारी निजी अस्पताल सरकारी,प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कर्मचारी जैसे शिक्षक डॉक्टर सफाई कर्मी ब्लॉक कर्मी आदि के यहां पहुंचकर पत्रकारिता की हनक दिखाकर उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं लोग इन तथाकथित पत्रकारों के झांसे में आकर इनको पैसे दे देते हैं अपने को तथाकथित पत्रकार कहने वाले ऐसे लोगों की वजह से वास्तविक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि समाज में धूमिल हो रही है इस पत्र का संज्ञान तत्काल लेते हुए जिलाधिकारी से निवेदन किया गया कि समस्त विभागों के अधिकारियों को सूचित कर दिया जाए की किसी प्रकार की वसूली या जबरन पैसा वसूलते हैं तो उनके खिलाफ आप करवाई सुनिश्चित करें। इसके पूर्व में भी विगत दिनों पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को भी इस मामले में पत्र दिया जा चुका है वहीं आज पायनियर अखबार के संवाददाता और संस्था के सदस्य रविकांत पांडे के घर में सन 2022 में हुई चोरी के मामले पर भी पुलिस अधीक्षक से मिलकर पत्र देकर चोरी की घटना की शीघ्र खुलासे की बात की गई अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडे अशोक कुमार श्रीवास्तव रविकांत पांडे,मुमताज अहमद शशिकांत तिवारी देवब्रत विश्वकर्मा विनोद गुप्ता वसीम राजा अजय शंकर तिवारी दुर्ग विजय सिंह आलोक त्रिपाठी मोनू शर्मा सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: डा. संगीता बलवंत ने बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत किया गांवों में जनसंपर्क
Next: दीपक कुमार को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.