Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ की ओर से रसोइयों को किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता 20-09-2024
img-20240920-wa01811358023884174735015.jpg

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ की ओर से रसोइयों को अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के साथ ही प्रशिक्षण दिया गया। 
उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मिड डे मील के तहत काम करने वाली रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि नियमित भुगतान न होने से रसोइयों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई। लगातार बढ़ती महंगाई से पहले ही रसोइया परेशान है और अब नियमित भुगतान न होने से रसोइयों को जीवन यापन करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण के नाम पर शासनादेश का हवाला देकर रसोइयों को हटाया जा रहा है। जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार 1 से 25 बच्चों पर एक‚ 26 से 100 में दो‚ 101 से 200 तक बच्चों पर तीन इसी प्रकार क्रमशः 1001 से अधिक पर 7 रसोइया रखने का प्रावधान है। जो ठीक नहीं है। शासनादेश को संशोधन करने की आवश्यकता है। एक एक कर उन्होंने महासंघ के 10 सूत्रीय मांग पत्र को पढ़ा। जिसका रसोइयों ने समर्थन किया और महासंघ एकता को लेकर नारेबाजी की। वही रसोइयों से दिल्ली के चंतरमंतर पर 21 से 25 अक्टूबर तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें बडी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोहित सिंह यादव‚ सोनी यादव‚ मीना शर्मा‚ पूनम देवी‚ विद्या देवी‚ आशा देवी‚ चंद्रवती‚ शीला देवी‚ मीरा देवी‚ चंपा देवी‚ विद्यावती आदि दर्जनों रसोइया मौजूद रही। 

फोटो भी

Post navigation

Previous: प्रतिनिधि मन्नू सिंह बाढ़ प्रभावित गॉवों का लगातार कर रहे दौरा पहुंचा रहे मदद
Next: जमानिया को जिला बनाने को लेकर कांग्रेस के पदाधिकार ने जिलाधिकारी को दिया पत्र

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.