Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सभासद ने लगाया आरोप भ्रष्टाचार का अड्‌डा बन गई नगर पालिका

विशेष संवाददाता 21-09-2024
IMG-20240921-WA0286.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 के सभासद व भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार को मुख्य तहसील दिवस में नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार व मानक के विपरित निर्माण कार्य कराने के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को शिकायत पत्र प्रस्तुत किया।
इस संबंध में सभासद ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को नगर पालिका में मानक के विपरित निर्माण कार्य के संबंध कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाई नही हुई इससे क्षुब्ध होकर मुख्य तहसील दिवस में जिलाधिकारी के सम्मुख जुनेदपुर मेन रोड से साह के कुआ तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, पावर हाऊस के सामने सत्यम आईटीआई तक सीसी रोड व नाला निर्माण, ब्लाक मुख्यालय से पोस्ट ऑफिस तक सीसी रोड व नाला निर्माण व स्टेशन बाजार स्थित एनएच 24 से गांधी चौक से नाला निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की गई है। जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि टेक्निकल जांच के लिए टीम गठित कर मानक निर्माण के कार्य की जॉच कराई जाय। जिससे नगर की सुचिता बेहतर हो सके। वही वार्ड नं० 12 के सभासद सचिन वर्मा ने दूषित पानी व नाली पर टूटी हुई जाली को ठीक करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड नं० 2 की सभासद माया देवी ने जुनेदपुर से शाह के कुंआ तक सीसी निर्माण में घटिया सामाग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 07 के सभासद राजा चौधरी ने वार्ड में साफ सफाई व पेय जल हेतु पाइप के लिकेज के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर मरम्मत कराने की गुहार लगाई।

Post navigation

Previous: 3 एचपी डीसी सोलर सहित बैट्री इन्वर्टर, स्टार्टर पर चोरों ने किया हाथ साफ
Next: आरपीएफ जवानों की हत्या में वांछित पच्चास हजार इनामियां पुलिस मुठभेड़ में धराया

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.