Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

तुलसीपुर स्थित आश्रम के सचिव राजेश चौबे पर हुआ जानलेवा हमला

विशेष संवाददाता 04-10-2024
1000153774.jpg

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित आस्था का केंद्र त्रिकालदर्शी अंतर्यामी शिवपूजन बाबा आश्रम के सचिव राजेश चौबे की हत्या की प्लानिंग की जा रही है।
राजेश चौबे ने करंडा थाने समेत एसपी से शिकायत कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि बीते तीन अक्टूबर
अचानक सैकड़ों से अधिक लोग लाठी डंडा लेकर सचिव राजेश चौबे पर कहर बनकर टूटने ही वाले थे कि चौकी इंचार्ज समेत कई थानों की फोर्स धमक गई। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भोले भाले ग्रामीण कुछ लोगों के बहकावे में आकर प्रदर्शन कर रहे थे।
दिव्य लोक आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने प्रेस वार्ता में बताया कि नवरात्र के पहला दिन अपने शहर स्थित आवास से शिवपूजन बाबा आश्रम पर कलश स्थापना करने के लिए पहुंचा तभी एक सोची समझी साज़िश के तहत कुछ लोग लाठी डंडे लेकर हमला करने के लिए आमादा हो गये तभी दर्शन करने आये भक्तों ने किसी तरह बीच बचाव किया‌। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से इंनोवा गाड़ी से चोरी हो रही थी तभी पिछले रविवार को दीनापुर निवासी हिमांशु नाम का युवक पकड़ा गया, पुलिस पुछताछ में हिमांशु ने दीपक नाम का एक युवक को बताया। फिर दोनों ने कहा कि इस चोरी में आश्रम के इंदल नाम का युवक भी शामिल हैं। फिर गांव के मानिंद लोगों के मध्यस्तता से सुलह समझौता हुआ। फिर कुछ लोगों द्वारा पूरे प्लानिंग और साजिश के तहत यह भ्रम फैलाते हुए कहा गया कि ठाकुर बिरादरी के लड़के को राजेश चौबे ने छोड़ दिया और बिंद बिरादरी के लड़का को राजेश चौबे ने मुकदमा कराकर जेल भेजवा दिया। उन्होंने बताया कि पूरे षड्यंत्र के तहत कुछ लोगों द्वारा‌मेरे छवि को धूमिल करने का काम किया गया हैं, कुछ लोगों द्वारा पिछले कई वर्षों से मेरी हत्या कराने की षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा तहरीर दिया गया है और शासन प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर पूरे मामले की जांच हुई तो कई लोगों के चेहरे बेनकाब हो जाएगा।

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Next: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा रहता हूं तत्पर- विधायक जैकिशन साहू

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.