Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा रहता हूं तत्पर- विधायक जैकिशन साहू

विशेष संवाददाता 04-10-2024
IMG-20241004-WA0230.jpg

गाजीपुर। निकटवर्ती ग्राम चांडीपुर में डा.भीमराव अंबेडकर पार्क में गुरुवार की शाम गाजीपुर के सदर विधायक जैकिशन साहू का नागरिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम विधायक श्री साहू ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांव की जनता ने माननीय विधायक को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री साहू ने कहा कि आप लोगों के वोट और स्नेह से हम विधायक बने हैं आप लोगों की हर समस्या लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। आपके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है,आपकी जो भी समस्या है उसको हम दूर करने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे।उन्होंने अंबेडकर पार्क में जनता के हित के लिए एक हाल देने का आश्वासन दिया और जनता की समस्यायों को गंभीरता से सुना तथा उसे दूर करने का आश्वासन दिया। रामविजय सिंह यादव प्रदेश सचिव समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विधायक ने हाल देकर के हम सब ग्रामवासियों की समस्याओं को दूर किया,इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। संबोधन करने वालों में मुख्य रूप से बलिराम यादव पूर्व प्रधानाध्यापक, रामविजय सिंह यादव प्रदेश सचिव सजपा चंद्रशेखर,संतोष यादव,प्रमोद यादव पूर्व प्रधान, मुनीलाल राम,आकाश यादव,गोलू यादव, गुंजन यादव,रामराज राम, सुरेश राम,फौजदारी राम ,बच्चे लाल राम,रामप्रसाद राम,बेचन राम सोनू राम,कवि राम,अमरदीप राम ,पांचू राम,अमरनाथ राम ,जयप्रकाश राम,बेचू राम, भोलाराम तथा काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। सभा की अध्यक्षता बलिराम सिंह यादव और संचालन रामविजय सिंह यादव ने किया।

Post navigation

Previous: तुलसीपुर स्थित आश्रम के सचिव राजेश चौबे पर हुआ जानलेवा हमला
Next: सुरक्षा के दृष्टिगत देर रात सड़कों का हाल देखने निकली डीएम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.