Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उपद्रव रोकने के लिए आंसू गैस व वाटर कैनन के साथ मुस्तैद रहेगी पुलिस

विशेष संवाददाता 09-10-2024
screenshot_20241009_064040_whatsapp7338566801449208677.jpg

गाजीपुर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली त्यौहारों को देखते हुए भुड़कुड़ा पुलिस ने क्षेत्राधिकारी बलराम के नेतृत्व में भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मंदरा में बलवा ड्रिल किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस लाइन से आए प्रतिसार निरीक्षक उमाकांत त्रिपाठी द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें आईटीआई अवधराज व भोलानाथ यादव ने दंगा होने पर उस पर नियंत्रण करने के गुर सिखाए। बताया कि इसमें एलआईयू सहित सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, फायर ब्रिगेड, आंसू गैस, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी, प्राथमिक उपचार सहित वीडियोग्राफर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यास किया जाता देख लोगों को लगा कि सच में कोई घटना घटित हो गई है। हालांकि बाद में अभ्यास का पता चलने पर सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान आंसू गैस के साथ ही रबर बुलेट, वॉटर कैनन आदि चलाने का अभ्यास किया गया। इस मौके पर पीटीआई दीपक गोंड, कोतवाल तारावती यादव, सर्वानंद सिंह, काली सिंह, राहुल मिश्रा, रवि राय, सोनू, मंगरु, प्रियांशु, जीतू यादव, संजय कश्यप, सचिन, अनीस आदि रहे।

Post navigation

Previous: समाज विरोधी कृत्य करने व बोलने पर एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: यूनाइटेड मीडिया “सच्ची इंसानियत”की मुहिम से भर रहा जरूरतमंदों का पेट

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.