Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • खबर ⁄ समाचार

11 लोगों से ठगी करने वाले बेटनरी फार्मासिस्ठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 10-10-2024
khabarimg

जमानिया। नगर स्थित पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पद पर तैनात बृजेश कुमार के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। उनके द्वारा करीब 11 लोगो 31 लाख 58 हजार 440 रूपए की ठगी की गई है। जिस कारण से मुकदमा दर्ज किया गया है। 
तहरीर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गायघाट निवासी संत कुमार यादव ने आरोप लगाया कि नंदनी कृषक योजना में ऋण दिलाने के नाम पर 64 हजार 40 रुपये ले लिया और लोन भी पास नहीं हुआ। आरोप है कि सरकारी अनुदान के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है। इसकी प्रकार मनोज सिंह निवासी गड़ही से 6 लाख 40 हजार‚ अंगद निवासी जगदीशपुर से 4 लाख‚ रामअशीष निवासी ताजपुर मांझा से 75 हजार‚ राम नगीना प्रसाद निवासी धानापुर 4 लाख 50 हजार‚ लल्लन सिंह निवासी ताजपुर मांझा से 5 लाख‚ यश यादव निवासी खिजिरपुर से 50 हजार रूपये‚ छोटे लाल यादव निवासी जगदीश से 70 हजार‚ मंसा देवी निवासी दरौली से नगद 75 हजार‚ कृष्णा सिंह निवासी प्रहलादपुर से नगद 5 लाख‚ सरवन कुमार यादव निवासी डिलाचावर से नगद 3 लाख 34 हजार 400 रूपए लिया है। मांगने पर आना कानी कर रहे है और फोन नहीं उठा रहे है। जिस कारण से कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वाले करीब 11 लोगों से अनुदान‚ इंश्योरेंस आदि के नाम पर ठगी की गई है। जिसका आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post navigation

Previous: कामाख्या मंदिर का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Next: अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.