Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस अधीक्षक डॉ• ईरज राजा ने शहीदो को याद कर दी श्रद्धांजलि

विशेष संवाददाता 21-10-2024
10000114304513604971452845011.jpg

गाज़ीपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ• ईरज राजा के द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में स्थित शहीद स्मृति स्थल पर देश के नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र की अखंडता के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को याद करते हुए स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पूर्व गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ• ईरज राजा के द्वारा माननीय राज्यपाल महोदया उ0प्र0,माननीय मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के संदेशों को पढ़कर सभी को सुनाया गया।गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ• ईरज राजा के द्वारा पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स के विभिन्न जवान जिन्होंने राष्ट्रसेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी,उनकी वीरगाथा भी बताई गई तथा उनका नाम सभी को बताया गया। पुलिस लाइन में मौजूद अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर,ग्रामीण, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी,प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।

Post navigation

Previous: यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव का बनारस में हुआ भव्य स्वागत
Next: पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.