Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नन्दगंज में बने पोल्ट्री फार्म ने लोगो का जीना किया मुश्किल

विशेष संवाददाता 25-10-2024
1000018345.jpg

गाजीपुर। नंन्दगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में स्नो व्हाइट एग पोल्ट्री फार्म से गांव के लोग काफी परेशान है। इससे नाराज होकर गुरुवार को भीम आर्मी संग सैकड़ों पुरुष महिलाएं पोल्ट्री फार्म का घेराव कर गेट में ताला बंद कर धरना पर बैठ गए। सूचना मिलते हा नंदगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पहुंच गये। उन्होने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रशासन के आने के मांग पर अड़े रहे । जानकारू होते ही नायब तहसीलदार सदर अजय वर्मा और तेज तर्रार लेखपाल धीरेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंच गये। नायब तहसीलदार ग्रामीणों की बात सुनकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद घेराव समाप्त हुआ। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि यह पोलेट्री फार्म 2015 में स्थापित हुआ है । उस समय ग्रामीणों को बताया गया था कि मशीन से अंडा बनाया जाएगा। इसलिए ग्रामीण इसका विरोध नहीं किए। वर्तमान में लगभग 60 हजार पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां है। जो अंडा देती है। ग्रीणों का आररोप है कि पोल्ट्री फार्म के वजह से ही गांव में बड़े पैमाने पर मक्खियां पनप रही है।
इसके चलते गांव में संक्रमित रोग फैल रहा है। जिससे बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे है। लोग इतना परेशान है कि लोग खाना मच्छरदानी में बैठकर खा रहे हैं । महिलाएं घर में मच्छरदानी में बैठकर आटा गूंथती और रोटी बनाती हैं। बिना मच्छरदानी के खाने खाते है तो मक्खी भी खा सकते हैं। पोल्ट्री फार्म के मालिक कभी दवा का भी छिड़काव नहीं कराते है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों के यहां गुहार लगाया गया।किंतु कोई समाधान नहीं निकला। यदि शासन प्रशासन द्वारा जल्द पोल्ट्री फार्म को बंद नहीं किया जाता है तो हम लोग जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे। इस मामले में नायब तहसीलदार अजय वर्मा ने कहा कि पोल्ट्री फार्म के मालिक को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे गांव में दवा का छिड़काव कराये। जो समस्याए है उसका समाधान करें। धरना में शशिकांत, आशुतोष,योगेन्द्र प्रताप,मनोज गौतम,सुमन,सरोज,प्रमिला, चांदनी,गीता, विद्या आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे। ।

Post navigation

Previous: मिली पीएचडी की उपाधि
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में आठ नवंबर से शुरू होगी मिड टर्म परीक्षा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.