Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में आठ नवंबर से शुरू होगी मिड टर्म परीक्षा

विशेष संवाददाता 25-10-2024
1000019432.jpg

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें मिड टर्म परीक्षा की रुपरेखा तय की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की वहीं परीक्षा समिति के प्रमुख एवं कला संकाय प्रमुख डॉ संजय कुमार सिंह ने बीए/बीएससी परास्नातक विषयों के प्रथम एवं तृतीय, पंचम, एवं सप्तम् नवम् सेमेस्टर के मिडटर्म परीक्षा की तिथि की घोषणा की। प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र अंग्रेजी संस्कृत, दर्शन शास्त्र की परीक्षा प्रथम पाली में आठ नवंबर को साथ ही द्वितीय पाली में प्रथम और पंचम सेमेस्टर के विषय मनोविज्ञान संस्कृत अर्थशास्त्र दर्शनशास्त्र भूगोल की परीक्षाएं सम्पन्न कराई जायेंगी। वहीं गृह विज्ञान मनोविज्ञान समाजशास्त्र राजनीति विज्ञान हिंदी भूगोल प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य योगा प्रोग्रेसिव विश्लेषणात्मक क्षमता आदि विषयों की परीक्षा नौ नवंबर को प्रथम और द्वितीय पाली में संपन्न कराई जायेगी। बीएससी प्रथम द्वितीय तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बारह नवंबर को सम्पन्न होंगी। परास्नातक विषयों की परीक्षा तेरह नवंबर को सम्पन्न कराई जायेंगी। वहीं चौदह नवंबर को बीए/बीएससी प्रथम सेमेस्टर दर्शनशास्त्र समाजशास्त्र शारीरिक शिक्षा, योगा
योगा प्रोग्रेसिव विषयों परीक्षाएं सम्पन्न होंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठतम आचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार मनोज कुमार सिंह, इन्द्र भान सिंह डॉ रवीन्द्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

Post navigation

Previous: नन्दगंज में बने पोल्ट्री फार्म ने लोगो का जीना किया मुश्किल
Next: पo दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला व शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.