Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों का आरोप फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पा जा रहा जमीन

विशेष संवाददाता 02-11-2024
1000034742.jpg

गाजीपुर । जिले से है जहां सैदपुर तहसील अंतर्गत रामपुर माझा थाना के दुबैथा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ सैदपुर तहसील में पहुंचकर सैदपुर एसडीएम से लिखित शिकायत कर गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन जमीन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्राम प्रधान उदय नाथ चौबे ने बताया कि मेरे गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर दियाराबाड़ मौजा है जहां मेरी पुश्तैनी खेत है और सामने के भू भाग में पूर्वजों के द्वारा दिया गया जमीन पर गांव के ही धर्मदेव व मंगला यादव की रजिस्ट्री है। बीच में चकबंदी प्रकिया निरस्त होने के बावजूद भी गांव के कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज बनवाकर जबरदस्ती पिलर गाड़कर कब्जा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत थाने सहित एसपी से शिकायत किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी बहुत जल्द मुख्यमंत्री दरबार में जाकर शिकायत करेंगे।
वहीं स्थानीय गांव निवासी धर्मदेव यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे जमीन पर तार से बांधकर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। वहीं स्थानीय गांव निवासी मंगला यादव ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम के शिक़ायती पत्र में बताया कि दबंगई व गोलबंदी से गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती जमीन कब्जा किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करने के लिए एसडीएम ने तहसील को निर्देशित कर दिया है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर से सैकड़ों भक्त बनारस के गोबर्धन पूजा में हुए शामिल
Next: पटाका फोड़ने के विवाद में हुई हत्या मामले में अभियुक्ता सहित तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.