Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पति था जिंदा, पत्नी ने कर दिया मृत घोषित, तीन साल तक लेती रही विधवा पेंशन

विशेष संवाददाता 04-11-2024
1000038028.jpg

गाजीपुर । में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने जीते जी उसे मार डाला. यानि पति को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर वह विधवा पेंशन ले रही है. फिलहाल कोर्ट ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं जहां तीज और कड़वा चौथ जैसे कठिन व्रत रखती हैं, ताकि उनका सुहाग अमर रहे. वहीं कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जो अपने पति को जिंदा रहते हुए मुर्दा घोषित कर विधवा पेंशन ले रही हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सामने आया है. यहां एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया. इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उसी पति ने किया जिसे पत्नी ने मृत घोषित कर दिया था.
अब पति ने अपने ही पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग कर रहा है. यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गहमर थाना में दर्ज किया गया है. मनिया ग्राम सभा के रहने वाले रामअवतार ने अपनी पत्नी तारा देवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी उन्हें मृत घोषित कर प्रति माह 2000 रुपये की विधवा पेंशन ले रही हैं. वह प्रोबेशन विभाग से साल 2021 से ही विधवा पेंशन प्राप्त कर रही हैं. इसकी जानकारी जब राम अवतार को हुई तब उनका माथा ठनका कि उसकी पत्नी ने उसे जीते जी मुर्दा घोषित कर दिया है.
इसी को लेकर रामवतार ने गहमर थाना में 19 जुलाई को एवं 29 जुलाई 2024 को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर डाक के माध्यम से इस पूरे मामले की जानकारी दी. लेकिन कोई कार्रवाई जब नहीं हुई तब उसने न्यायालय की शरण ली. उसने गहमर थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र में इस बात की शिकायत की थी. कहा था- एक तो उसकी पत्नी ने उसके जीते जी उसे मृतक बना दिया और दूसरे उसके द्वारा शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया है.

कोर्ट ने दिया आदेश-

लेकिन मुकदमा जब दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट ने इस मामले तारा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. जिसके क्रम में गहमर थाना ने धारा 419 और 420 के तहत तारा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

Post navigation

Previous: अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियन्ता से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन
Next: जमीनी विवाद में दबंगों ने मां-बेटी सहित 5 को मारपीट कर किया घायल, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.