Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

जमानिया: ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना जारी, बुधवार को बाजार बंद का आह्वान

विशेष संवाददाता 10-12-2024
7 (11)

जमानिया। तहसील के सामने रामलीला मंच पर मंगलवार को चौथे दिन भी व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना जारी रखा। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और बुधवार को नगर की सभी व्यावसायिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि प्रशासन ने अब तक ट्रेड लाइसेंस शुल्क को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभासद सचिन वर्मा ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क व्यापारियों के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ है। समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने कहा कि यह शुल्क व्यापारियों के हितों के विपरीत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर नगर पालिका के कर निरीक्षक विजय शंकर राय उर्फ पप्पू राय धरना स्थल पर पहुंचे। व्यापारियों ने 236 व्यापारियों और 16 सभासदों द्वारा हस्ताक्षरित विरोध प्रार्थना पत्र सौंपा। जाहिद सिद्दीकी ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।धरने में सभासद प्रमोद यादव, विकास जायसवाल, सुरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र कुमार मौर्य, रवि वर्मा, मंटू गुप्ता, लाखन वर्मा, उमेश यादव, सत्येंद्र वर्मा, अमन गुप्ता, विंध्याचल शर्मा और अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर तत्काल विचार करने की अपील की है और कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

बुधवार को बाजार बंद की अपील:
धरना स्थल से व्यापारियों ने जमानिया कस्बा, स्टेशन बाजार और हरपुर में माइक से अनाउंस कर बुधवार को दुकानों को बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

Post navigation

Previous: व्यापारियों का ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी, व्यवसाय बंद करने की चेतावनी
Next: जमानियां: बिजली के तार उतारते समय करंट लगने से युवक की मौत

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.