Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

अध्यक्ष और सचिव पद पर होगा कड़ा मुकाबला

विशेष संवाददाता 18-01-2025
khabarimg

जमानियां। बार एसोसिएशन के आगामी 22 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच में सभी वैध पाए गए। नामांकन वापसी के लिए शनिवार को तय अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया।

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सिंह यादव और अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इस पद के लिए गोरखनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह और राघवानंद पाण्डेय चुनावी मैदान में हैं। सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार अमरनाथ राम, मुनेश सिंह कुशवाहा, बृजेश कुमार सिंह और राम रतन जायसवाल ने नामांकन किया है, जिससे इस पद पर भी जोरदार प्रतिस्पर्धा की संभावना है। अन्य पदों पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार‚ कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए अंश बहादुर सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए मिथिलेश प्रताप सिंह तथा शमशाद राईनी‚ सह सचिव पद के लिए आजाद खां, अक्षय कुमार और मोहम्मद अशरफ निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में हैं। इसी के साथ सदस्य कार्यकारिणी पद पर घनश्याम सिंह और संजय यादव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने जानकारी दी कि अध्यक्ष और सचिव पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा नियत तिथि पर की जाएगी। मतदान 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक होगा और शाम 3 बजे से गणना प्रारंभ होगी। जिसके बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा। चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बार एसोसिएशन के इस चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह नए नेतृत्व के चयन के लिए महत्वपूर्ण है।

Post navigation

Previous: इन पदों के लिए आवश्यक है अर्हताएं
Next: सभागार में स्वामित्व कार्ड वितरण, लाभार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री का संबोधन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.