Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

जमानिया के वरिष्ठ समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल का निधन

विशेष संवाददाता 20-01-2025
14 (3)

जमानिया। रेलवे स्टेशन के प्रतिष्ठित समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल का सोमवार को दोपहर करीब 12:10 बजे निधन हो गया। उनकी निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

महावीर प्रसाद जायसवाल देश की आजादी से पहले से ही पत्रकारिता से जुड़े रहे। सर्वप्रथम उन्होंने हिंदी दैनिक समाचार पत्र के अभिकर्ता और पत्रकार के रूप में नगर क्षेत्र की सेवा की। बाद में, वे हिंदी दैनिक समाचार पत्र के अभिकर्ता और पत्रकार के रूप में जमानिया के विकास के लिए आवाज उठाते रहे। विगत कुछ वर्षों से बुजुर्ग होने के बावजूद भी वे समाज सेवा के कार्य में सक्रिय रहे। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित समाजसेवी और पत्रकार को खो दिया है। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे उनके पैतृक आवास से निकली। अंतिम संस्कार बडेसर गांव स्थित शमशानघाट पर किया गया। मुखाग्नी उनके पौत्र मुकेश जायसवाल ने दी। परिवार में उनके पौत्र बृजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, रजत जायसवाल, अंकित जायसवाल, और अनूप जायसवाल शामिल हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में राज किशोर सिंह, प्रबंधक शिवाजी सिंह, हिंदू इंटर कॉलेज के स्टाफ और अध्यापक, हिंदू डिग्री कॉलेज के स्टाफ और अध्यापक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के स्टाफ, एचडीएफसी बैंक के समस्त स्टाफ, तथा आसपास के बुद्धिजीवी लोग शामिल थे। नगर में शोक की लहर व्याप्त है और समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल के योगदान को याद किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने युवक पर किया हमला, मुकदमा दर्ज
Next: शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा का 86वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.