Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने युवक पर किया हमला, मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 19-01-2025
khabarimg

जमानिया। थाना क्षेत्र के ग्राम टोकवा निवासी चंदन कुमार बिंद ने अपने पट्टीदारों पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

चंदन कुमार के तहरीर के अनुसार 13 जनवरी 2025 की शाम करीब 7:30 बजे, उनके पट्टीदार सन्नी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन्हें गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर लात-घूंसों और लोहे के पंच से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चंदन कुमार को तत्काल इलाज के लिए बनारस भेजा, जहां उनकी आंख में गंभीर चोट के कारण खून बह रहा था। अब डॉक्टर से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर उन्होंने थाना जमानिया में लिखित शिकायत दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन 10 फरवरी को
Next: जमानिया के वरिष्ठ समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल का निधन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.