Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

खेल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है – प्रबंधक सूरज मौर्या

विशेष संवाददाता 25-01-2025
1555

गाजीपुर। खेल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है, इसलिए खेल प्रतियोगिता को संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। यह बातें विद्यालय प्रबंधक सूरज मौर्या ने कही।

जखनियां विधानसभा क्षेत्र स्थित मां शारदा चिल्ड्रन कॉलेज, जलालाबाद गाजीपुर में प्रति वर्ष की भांति इस साल भी खेल प्रतियोगिता (अभ्युदय 2025) का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी शामिल हुए। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट इत्यादि शामिल थे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा ने कहा कि खेल और मानव जीवन का बहुत पुराना नाता है। पहले खेल को केवल मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए खेला जाता था, लेकिन आज के दौर में खेल का दायरा काफी बढ़ चुका है। आज खेल के माध्यम से कॅरियर बनाने के साथ-साथ शोहरत और दौलत भी पाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले एक कहावत थी, “खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब,” लेकिन अब समय बदल चुका है और आज के युवा खेल के जरिये भी नवाब बन सकते हैं।

अंत में उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर आयोजक विद्यालय के प्रबंधक सूरज मौर्या, बृजेश कुशवाहा, और विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: प्रापर्टी डीलरों पर लगी लगाम, डीएम के पत्र से उपनिबंधक कार्यालय में मचा हड़कंप

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.