Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

विशेष संवाददाता 26-01-2025
IMG-20250126-WA0118

जमानिया। तहसील क्षेत्र के जीवपुर स्थित ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

इस खास अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति राय ने इस मौके पर बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है क्योंकि इसी दिन, 26 जनवरी 1950 को, हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाते हुए देश के विकास और सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक श्री ईश्वर नेपाल, व्यवस्थापक बलिराम सिंह यादव, दिनेश यादव, धनंजय सिंह यादव, अजय राय, कृष्ण गोपाल तिवारी, विवेकानंद राय, साधना राय, सुनीता, वंदना राय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post navigation

Previous: ध्वजारोहण एवं झांकी का आयोजन
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.