Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर: पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर हमला, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की अपील

विशेष संवाददाता 30-01-2025
47 (13)

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में पीडीए चर्चा कार्यक्रम की कड़ी में सदर विधानसभा के कुसुम्हीं कलां, जमानियां विधानसभा के पचौरी, जंगीपुर विधानसभा के तियरा, अड़रिया और रूहीपुर, मुहम्मदाबाद के मनरा और जखनियां विधानसभा के कृष्णा चौहान बस्ती, मुबारकपुर, चकमलूक गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुहम्मदाबाद विधानसभा के मनरा गांव में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गाजीपुर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी से देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा।” गोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैये और लोकतंत्र एवं संविधान पर हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा के हर हमले का डटकर मुकाबला करेगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब के सम्मान के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार के धार्मिक फितरत और तानाशाही रवैये से देश की शांति, भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे में हैं। गोपाल यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि सरकार मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहे देश के गरीबों से कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा, “आज देश में बढ़ती महंगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है, लेकिन यह संवेदनहीन सरकार देश के गरीबों से कुछ भी नहीं लेना-देना रखती है।” उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखने के लिए बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करनी होगी।

पीडीए चर्चा कार्यक्रम में अवधेश यादव, गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव, अनिल यादव, जै हिन्द यादव, कमलेश यादव, प्रभुनाथ राम, परशुराम बिंद, सूरजराम बागी, सदानंद कन्नौजिया, बृजेश शर्मा, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, प्रदीप प्रजापति, सीताराम प्रजापति, अवध बिंद, रूस्तम अली, सुमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: यूपीसीए ने पंजीकरण तिथि बढ़ाई, खिलाड़ियों से अपील
Next: गाजीपुर: हरिनारायण हरीश ने जम्मू में आयोजित कवि सम्मेलन में किया काव्य-पाठ, जनपद का बढ़ाया मान

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.