Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

गाजीपुरः बर्ड फ्लू से निपटने के लिए टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

विशेष संवाददाता 31-01-2025
PHOTO--3 (1) (2)

गाजीपुर। जनपद में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए टास्क फोर्स की बैठक दिनांक 30 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब, कलेक्टरेट सभागार, गाजीपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, वन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, सूचना विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में कुक्कुट इकाइयों, पोल्ट्री फार्म, पक्षी अभयारण्यों, प्राणी उद्यान, जलाशयों और बैकयार्ड पोल्ट्री क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पक्षियों में किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित किया जाए।

बर्ड फ्लू से रोकथाम के लिए सख्त निगरानी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोल्ट्री फार्म और प्रवासी पक्षियों पर गहन सर्विलांस किया जाए। इसके तहत –

  •  बैकयार्ड पोल्ट्री, पोल्ट्री दुकान/बाजार, प्रवासी पक्षियों के मार्ग, वन्यजीव अभयारण्य, पक्षी अभयारण्य, नेशनल पार्क, जलाशय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी।
  • संदिग्ध मामलों की पहचान के लिए 05 रैपिड रिस्पांस टीमें (RRT) गठित की गई हैं।

अफवाहों से बचें, सही जानकारी लें

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. शाही ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बर्ड फ्लू को लेकर घबराने या किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को बर्ड फ्लू से संबंधित कोई संदेह या जानकारी लेनी हो तो वह अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर उचित सलाह प्राप्त कर सकता है।

Post navigation

Previous: गाजीपुरः राज्य कर विभाग की एमनेस्टी योजना पर विशेष बैठक आयोजित
Next: गाजीपुरः प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.