Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0035

वाराणसी शुभम हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रतन गुप्ता ने छह माह से चलने में असमर्थ 76 वर्षीय मालती देवी का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई उम्मीद दी। आजमगढ़ निवासी मालती देवी के बाएं पैर की जांघ की हड्डी (फीमर) में ट्यूमर हो गया था, जिसके कारण वह लंबे समय से चल नहीं पा रही थीं।

डॉ. रतन गुप्ता ने बताया कि जांच और बायोप्सी के बाद ट्यूमर एनकॉन्ड्रोमा पाया गया। इसके बाद मरीज के लिए मेगाप्रोस्थेसिस सर्जरी की योजना बनाई गई। ऑपरेशन के दौरान फीमर के ऊपरी हिस्से के करीब एक-तिहाई भाग में मौजूद ट्यूमर को निकाल दिया गया और उसके स्थान पर टाइटेनियम का फीमर इम्प्लांट लगाया गया।

डॉ. गुप्ता के अनुसार, मरीज का ऑपरेशन सोमवार को किया गया था। ऑपरेशन के अगले ही दिन उन्हें बैठाया गया और अब वॉकर की मदद से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। करीब छह माह से चलने में असमर्थ रहीं मालती देवी ने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के पूछने पर कहा कि उन्हें “बढ़िया लग रहा है।”

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस तरह के मामलों में मरीज की उम्र, हड्डी की स्थिति और ट्यूमर की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उपचार की योजना बनाई जाती है। सफल सर्जरी के बाद मरीज को जल्द से जल्द सामान्य गतिविधियों की ओर ले जाना उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Post navigation

Previous: 22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा
Next: तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.