
जमानिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमानिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार भवन परिसर में ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा फहराने के बाद अधिवक्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गोरख नाथ सिंह तथा पूर्व महामंत्री एडवोकेट राम जी राम के चित्र पर अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि संगठन और अधिवक्ता समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जयप्रकाश, सचिव एडवोकेट मुनेश कुशवाहा, अरविंद राय, अमरनाथ राम, उदय नारायण सिंह, कमलकांत राय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।






