Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बजट 2025-26: मध्यम वर्ग और किसानों के लिए राहत

विशेष संवाददाता 01-02-2025
Anil Singh

जमानियां। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। अर्थशास्त्री एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे समग्र और संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, किसानों और बुजुर्गों को राहत प्रदान करने वाला है।

इस बजट में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन जोड़ने के बाद 12.75 लाख रुपये तक की आय पूरी तरह कर मुक्त होगी। बुजुर्गों को अतिरिक्त कर राहत दी गई है, साथ ही विदेशी आय पर टैक्स में भी छूट दी गई है। मोबाइल, एलईडी टीवी, कुछ दवाएं और मेडिकल उपकरण सस्ते किए गए हैं। देश में बने कपड़े सस्ते होंगे, लेकिन बुने हुए कपड़े महंगे होंगे। नई तकनीक से बने मध्यम वर्ग के उपभोक्ता सामानों की कीमतें भी घटी हैं। हालांकि, स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव को देखते हुए तैयार खाद्य पदार्थ महंगे कर दिए गए हैं। किसानों के लिए कृषि लोन की प्रक्रिया सरल कर दी गई है, जिससे वे आसानी से कर्ज प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, बिहार के लिए विशेष योजनाएं भी घोषित की गई हैं, जिससे वहां के किसानों और उद्यमियों को लाभ होगा। बजट के प्रभाव को लेकर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सेंसेक्स में 746 अंकों की बढ़त इस बजट की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने इस बजट को देश की आर्थिक प्रगति को गति देने वाला और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने में सहायक बताया।

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 257 शिकायतें प्राप्त, 32 का मौके पर निस्तारण
Next: मध्यम वर्ग के लिए राहतभरा बजट, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.