Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और न्यायपालिका के बीच क्रिकेट मैच, न्यायपालिका की शानदार जीत

विशेष संवाददाता 02-02-2025
54241

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और न्यायपालिका गाजीपुर के बीच एक दिलचस्प क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जो दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा। मैच में न्यायपालिका गाजीपुर की टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय थे, जबकि यूनियन बैंक की टीम का नेतृत्व रीजनल हेड संजय सिन्हा ने किया।

मैच की शुरुआत में यूनियन बैंक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, न्यायपालिका गाजीपुर की टीम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए यूनियन बैंक की टीम को केवल 65 रन पर समेट दिया। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय और चंदन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमित यादव ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में डाल दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद उप कप्तान शक्ति सिंह की शानदार बल्लेबाजी से मैच में वापसी करने में सफल रही। शक्ति सिंह ने एक छक्का भी मारा और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। जनपद न्यायाधीश एकादश ने चार विकेट से यह मैच जीत लिया। शक्ति सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि यूनियन बैंक के संजय शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी प्रदान की गई। विजेता टीम की ट्रॉफी जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी द्वारा प्रदान की गई।

जनपद न्यायाधीश एकादश टीम में शामिल खिलाड़ी:

धर्मेंद्र कुमार पांडेय (कप्तान)‚ शक्ति सिंह (उप कप्तान)‚ ऋषभ, संदेश कुमार पासवान, अमित यादव, विवेक यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, मदन यादव, इमरान, चंदन, अमित यादव।

यूनियन बैंक की टीम में शामिल खिलाड़ी:

संजय कुमार सिंहा (कप्तान) आशीष कुमार, राजदेव कुमार, रितेश कुमार, अमिताभ, मोहम्मद मोहसिन खान, राहुल कुमार सिंह, अनिल राजभर, विवेकानंद, कुनाल किशोर, संजय शर्मा‚ इस मैच ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मित्रवत प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को प्रदर्शित किया।

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा
Next: बजट, विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम – प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.